सेक्टर 6 अग्रसेन भवन में लगे मेगा हेल्थ केम्प में पांच सौ से अधिक लोगों ने लिया लाभ…
खाकी व हेल्थ दोनो समाज के महत्वपूर्ण व्यक्ति,दुखी लोग ही पहुंचते है
इनके पास, इनकी पीडा कम करना हमारा नैतिक दायित्व-डीजीपी श्री गौतम
सेक्टर 6 अग्रसेन भवन में लगे मेगा हेल्थ केम्प में पांच सौ से अधिक
लोगों ने लिया लाभ
बिमारियों के जांच के साथ ही लोगों ने बनवाया आयुष्मान कार्ड,राशन कार्ड,

ड्रायविंग लायसेंस और करवाये आधार अपग्रेडेशन
डॉ. सुधीर गांगेय सहित सभी बिमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरो दी सेवा, सभी
चीजों का हुआ नि:शुल्क जांच व मुफ्त में दी गई दवा और चश्मा
भिलाई। प्रदेश के डीजीपी अरूण देव गौतम के मुख्य अतिथ्य में आईजी दुर्ग
रेंज रामगोपाल गर्ग, एस एस पी विजय अग्रवाल, डॉ. सुधीर गांगेय, डॉ. ए पी
सावंत, डॉ. आईएमए के अध्यक्ष डॉ. बसंत वर्मा की मौजूदगी में मेडिकल हेल्थ
केम्प का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस मेगा शिविर में पुलिस
परिवार के 5 सौ से अधिक लोगों ने अपना अलग अलग विधाओं के डॉक्टरों ने यहा
आये मरीजों की स्क्रिनिंग की। सही काउसलिंग कर उनकी बिमारियों को बताया।
इसके साथ ही इसीजी, ब्लड टेस्ट, आंखों की जांच व निशुल्क चश्मा और दवा

वितरण भी कया गया ।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए डीजीपी अरूण देव गौतम ने कहा कि बड़े ही
खुशी की बात है कि एक ही जगह पर अच्छी सुविधा डॉक्टरों के द्वारा हमारे
जवानों और उनके परिवार को यहां उपलब्ध कराई जा रही है। संख्या महत्वपूर्ण
नही है, स्वास्थ्य की देखरेख के लिए हम सभी को सजग व सचेत होना चाहिए।
मैँ जब भी जवानों से मिलता हूं तो ये पाता हूं कि उनकी हमेशा यही चिंता
रहती है कि वह कोसो दूर परिवार छोड़कर यहां डयूटी कर रहे है, लेकिन उस
जवान को चिंता रहती है उनके बूढे मां बाप की अपनी पत्नी की, आज के समय
में स्वास्थ्य व शिक्षा पर ध्यान देना काफी जरूरी है। पुलिस मुख्यालय में
मेरे पास जो लोग फरियाद लेकर आते है, उसमें सबसे प्रमुख कारण जवानों का
रहता है उनके मां पिताजी को ओल्ड ऐज होना और उनके स्वास्थगत चिंता। पुलिस
वालें खाकी पहनते है, और स्वास्थ्य वाले सफेद ड्रेस पहनते है, लेकिन दोनो
का कार्य भी एक ही तरह को होता है, दोनो के पास पीडि़त ही आते है, और
दोनो ही समाज के महत्वपूर्ण व्यक्ति होते है। इन दोनो विभागों का काम है

कि आने वाले व्यक्ति की पीड़ा को कम करना। डॉक्टर यदि मरीजों का केयर
करेंगे और सही काउंसलिंग करेंगे तो समय, जान और पैसा सब बचेगा और साथ ही
खाकी और हेल्थ मिलकर समाज की पीड़ा कम करने के लिए सशक्त माध्यम होंगे।
डीजीपी गौतम ने आगे कहा कि हर जवान और उसके परिवार के लोगों को सही डाईट,
व्यायाम और चिकित्सकीय काउंसलिंग पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन जानकारी के
अभाव में हम लोग इधर उधर भटक जाते है। आज का समय कोई जादूई रहस्य नही है
कि कोई भी बिमारी से संबंधित जानकारी तुरंत पता चल जाये। इसीलिए सही
डायोग्रॉस्टिक सेंटर व विशेषज्ञ डाक्टरों से हम सभी जांच कराये उससे जान
भी बचेगा और पैसा भी बचेगा। उन्होंने कहा कि हमने सुझाव दिया है किस भी
का डाटा एकत्रित करें ताकि जवानों और उनके परिवारों का कल्याण हो सके ।
इस अवसर पर आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि डायग्रिक सेंटर के मनीष पारख
एवं स्पर्श हॉस्पिटल की पूरी टीम द्वारा इस मेगा कैम्प में 5सौँ से अधिक
पुलिस व उनके परिवार का आज बेहतर उपचार किया गया। डीजीपी श्री गौतम की
मंशानुरूप व एसएसपी विजय अग्रवाल ने इसे मूर्तरूप दिया। सभी डॉक्टर यहां
अपना नि:शुल्क सेवा दे रहे है। पुलिस विभाग में 24 घंटा डयूटी करना होता
है। हम सभी को एक्सरसाईज व खानपान पर ध्यान देना चाहिए। सेहत का ईशु सभी
के साथ है। पुलिस की सेहत अच्छी हो, इसका हम सभी को ध्यान देना चाहिए और
विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्क्रिनिंग करानी चाहिए। एसएसपी विजय अग्रवाल ने
कहा कि डीजी पी अरूण देव गौतम की प्रेरणा से ये मेगा हेल्थ कैम्प आज
सेक्टर 6 अग्रसेन भवन में लगाया गया। चाहे एसटीएफ हो, या एस एफ बटालियन
के जवान या फिर छग पुलिस सभी को काम करना है, लेकिन जवान और उनके परिवार
को तब पता चलता है जब शारीरिक लॉस होता है लेकिन देखरेख और समय के आभाव
में आदमी समय पर उपचार नही करा पाता है, इस शिविर के माध्यम से पुलिस व
उनके परिवार वालों ने भरपूर लाभ लिया। आईएमए, मनीष पारख व स्पर्श की टीम
और डॉक्टरों ने काफी सहयोग दिया। इन्होंने आगे कहा कि आज इस शिविर में
ड्रायविंग लायसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड भी बनाया गया और इसमें
छुटे हुए सभी लोगों का सीएमएचओ को बोलकर पूरे दूर्ग जिले के पुलिस वालों
का अभियान आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा ताकि शासन के इस योजना का लाभ मिल
सके।
इस दौरान सभी अतिथियों को डीजीपी अरूण देव गौतम ने डॉ.आदर्श त्रिवेदी
डॉ, सुधीर गांगेय, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. योगेश, डॉ. बसंत वर्मा, डॉ ए पी
सावंत को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। वही रिटायर्ड सीएसपी आरपी शर्मा को
भी डीजीपी ने प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। एसएसपी विजय अग्रवाल ने डीजीपी
और आईजी को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।
ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ के डीजीपी अरूण देव गौतम के निर्देश पर
पुलिस,सशस्त्र पुलिस बल और पुलिस परिवार तथा सेवानिवतृत्त पुलिस व उनके
परिवार के सदस्यों के लिए पूरे छत्तीसगढ में नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैम्प
का आयोजन किया गया है। इस दौरान ेइसी तारतम्य में शनिवार 14 जून को मेगा
मेडिकल कैम्प का आयोजन अग्रसेन भवन सेक्टर 6 में प्रात: 8 बजे से शाम 4
बजे तक किया गया। इस मेडिकल कैम्प में सभी बिमारियों के जाने माने
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जहां अपनी सेवाएं दी। वहीं नि:शुल्क जॉच एवं दवा
का वितरण किया गया।
इन बिमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी अपनी सेवा:-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन सिंह राठौर के अनुसार उक्त मेगा
मेडिकल कैम्प में 16 विभागों के मेडिकल विशेषज्ञ चिकित्सकों मेडिसिन
विशेषज्ञ-डॉ. सुधीर गांगेय, डॉ. लिजो डेनियल, डॉ. टॅयूंकल चन्द्राकर,
छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ- डॉ. तिलेश खुसरो, डॉ. सिद्धार्थ पतनवार,
शिशु रोग विशेषज्ञ-डॉ.ए.पी. सावंत, डॉ. आशीष जैन, डॉ. ऋचा गुप्ता, मूत्र
रोग विशेषज्ञ-डॉ. शिवेन्द्र तिवारी, किडनी रोग विशेषज्ञ- डॉ. तरूण ध्रुच,
डॉ. सुनील चौधरी स्त्री रोग विशेषज्ञ- डॉ. नीलम जैन, डॉ. मोनी दीपा सा,
हड्डी रोग विशेषज्ञ-डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. दीपक सिन्हा, हृदय रोग विशेषज्ञ-
डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. शुलभ चन्द्राकर, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ-डॉ. जोगेश
चन्द्रा, डॉ. नीरज भूसखरे, पेट रोग विशेषज्ञ-डॉ. हनीष शर्मा, नेत्र रोग
विशेषज्ञ- डॉ. कीर्ति भाटिया, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, कान, नाक, गला
विशेषज्ञ-डॉ. अभिराज तिवारी, डॉ. अनुपमा जोशी, कैंसर रोग विशेषज्ञ-डॉ.
पुराकेश सक्सेना, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ-डॉ. आदर्श त्रिवेदी, डॉ. विवेक
शर्मा, दांत रोग विशेषज्ञ-डॉ. श्रेणिक नाहटा, डॉ. कर्निका यादव, त्वचा
रोग विशेषज्ञ- डॉ. रिधी अरोरा द्वारा चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।