March 7, 2026

निगम जोन 5 द्वारा रोहिणीपुरम गोल चौक में किए गए अवैध निर्माण, अनुमति के विपरीत निर्माण, ठेला, गुमटी, भवन निर्माण सामग्री हटाने की कार्यवाही…

IMG-20250628-WA0012

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत रोहिणपुरम गोल चौक में श्री सेवक राम पाण्डेय द्वारा किये गए अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही की गयी है तथा गोल चौक में श्री ज्ञानेंद्र बघेल द्वारा अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण पर रोक लगाते हुए फ्रंट एमओएस में किए जा रहे कॉलम निर्माण को हटाने की कार्यवाही की गयी है.

इसके साथ रोहिणीपुरम गोल चौक मुख्य मार्ग में ठेला, गुमटी, भवन निर्माण सामग्री को हटाने की कार्यवाही अभियान चलाकर की गयी.

अभियान नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक एवं कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेंद्र प्रताप सिंह देव सहित सहायक अभियंता श्री नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता श्री अंकुर मिश्रा एवं श्री टिकेंद्र चंद्राकर की उपस्थिति में चलाया गया.