‘रामायण’ फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट- 3 जुलाई को फिल्म की पहली झलक लोगों को देखने को मिलेगी…
मनोरंजन: नितेश तिवारी की मेगा बजट मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) की एक झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक 835 करोड़ की इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है. खबरों की मानें तो रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म का पहला लुक या लोगो दो दिन बाद शेयर कर सकते हैं.
3 जुलाई को ‘रामायण’ की आएगी झलक
रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस फिल्म का लोगो या पहला लुक 3 जुलाई, 2025 को अनवील करेंगे. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.खबरों की मानें तो इस फिल्म का टीजर 3 मिनट लंबा है जो बनकर तैयार है. लेकिन मेकर्स इसे जल्द ही आउट करने के प्लान में नहीं है क्यों फिल्म को थिएटर तक आने में काफी वक्त बाकी है.
ये सितारे आएंगे नजर
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश सनी देओल, रवि दुबे , लारा दत्ता और रकुल प्रीत जैसे दमदार सितारे हैं. कहा जा रहा है कि ये फिल्म दो पार्ट में आएगी. पहला पार्ट साल 2026 में दीवाली पर आए और दूसरा पार्ट साल 2027 में आएगा. फिल्म के पहले पार्ट में सीता हरण दिखाया जाएगा. हालांकि ये भी अभी तक आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं है.
उस रात पल्स तो चल रही थी लेकिन आंख नहीं खोल रही थी शेफाली जरीवाला,दोस्त पूजा घई का खुलासा
दो पार्ट में आएगी फिल्म
बीते साल इस फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कहा था कि ‘मैंने दशक पहले इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया था.जिसने 5000 से अधिक वर्षों तक अरबों दिलों पर राज किया है.आज मैं इसे शेप होता हुआ देख काफी खुश हूं. इस ग्रेटेस्ट एपिक को देखने के लिए तैयार हो जाइए. पार्ट 1 दीवाली 2026 और पार्ट 2 दीवाली 2027. इसके अलावा नमित ने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया था. जिसमें बीच में एक ऐरो दिखा. जिसमें लिखा नमित मल्होत्रा रामायण.’