बरसात के मौसम में चाय के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें…
- Monsoon में खूब खाते हैं चाय और पकौड़े, तो हो जाए सावधान! चाय के साथ ये 5 चीजें करती हैं जहर का काम
लाइफस्टाइल डेस्क। बरसात, एक कप चाय और पकौड़े, इस मौसम के लिए बिल्कुल परफेक्ट माने जाते हैं। मानसून में अक्सर कुछ न कुछ खाने का मन करता रहता है। खासकर चाय के साथ ( unhealthy food to eat with tea) लोग अक्सर कुछ हल्का-फुल्का खा ही लेते हैं, जिससे मन को सुकून और जीभ को बेहतरीन स्वाद मिलता है, लेकिन ये कॉम्बिनेशन आपके शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाता है।
जी हां, चाय के साथ सिर्फ पकौड़े की नहीं, बल्कि अन्य कई फूड्स को खाना भी हानिकारक हो सकता है। हालांकि, इसके बारे में काफी कम लोग भी जानते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे 5 ऐसे फूड्स के बारे में, जिसे चाय के साथ खाना (monsoon food tips) जहर के समान होता है और इससे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये 5 फूड्स-
चाय और पकौड़ा
चाय के साथ यह खाया जाने वाला एक पसंदीदा कॉम्बिनेशन है। खासकर बरसात के दिनों में लोग अक्सर चाय और पकौड़ा साथ में खाना पसंद करते हैं। हालांकि, यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। पकौड़े या अन्य तले हुए फूड्स को चाय के साथ खाने से लिवर को गंभीर नुकसान होता है। साथ ही इसकी वजह से स्किन डल भी नजर आती है।
चाय और बिस्किट
शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसने आजतक चाय-बिस्टिक साथ में नहीं खाए होंगे। आमतौर पर इसे नाश्ते के लिए परफेक्ट और सिंपल ऑप्शन माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, इसमें छिपी रिफाइंड शुगर और ट्रांस फैट आपको धीरे-धीरे मोटापे और डायबिटीज की तरफ धकेलता है।
चाय और टोस्ट (रस्क)
सिर्फ बिस्किट ही नहीं चाय के साथ कई लोग ब्रेड खाना भी बेहद पसंद करते हैं। हालांकि, इन दोनों को भी साथ में खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, चाय और प्रोसेस्ड ब्रेड बीपी से जुड़ी समस्या का कारण बन सकता है। गर्म चाय और ब्रेड मिलकर नसों पर एक्स्ट्रा जोर डालते हैं।
चाय और ब्रेड
चाय-ब्रेड एक आम कॉम्बिनेशन है, जिसे लोग लंबे समय से नाश्ते के रूप में खाते आ रहे हैं। हालांकि, यह दोनों चीजें भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन्हें साथ खाने से एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या होती है।
चाय और नमकीन
अक्सर शाम की चाय के साथ कई लोग बड़े चाव से नमकीन खाते हैं, लेकिन क्या आपको पता जीभ को लुभाने वाला यह कॉम्बिनेशन आपको कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। इससे ब्लोटिंग और पानी की कमी हो सकती है। दरअसल, नमकीन में मौजूद नमक चाय के साथ मिलकर आपको डिहाइड्रेट कर देता हैं।