आदी देव बुढ़ा देव भगवान शिव की आस्था के पावन श्रावण माह के शुरुआत मे कांग्रेस ने जारी की कार्यकारिणी सूची…
कोंडागांव-* आदी देव बुढ़ा देव भगवान शिव की आस्था के पावन श्रावण मास के शुरुआत मे कांग्रेस ने अपने टीम को मजबूत करने की दिशा मे कदम बढ़ा रही है रविवार देर शाम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक सूची जारी की गयी जिसमे कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैँ यानि सगठन को मजबूत करने जिलाध्यक्ष के कार्यकारिणी की घोषणा की गयी।कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी मे कुल 177 कांग्रेस जनों को पदाधिकारी बनाया गया है जिसमे 153 जिला कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारी हैँ एवं 9 जिला कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप मे 15 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैँ स्थायी आमंत्रित सदस्य मे राज्य सभा सांसद पूर्व मंत्री पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण शामिल हैँ वहीं विशेष आमंत्रित सदस्य मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की टीम मे पदाधिकारी जो कोंडागांव जिले से संबंध रखते हैँ वे सभी सम्मिलित हैँ।नवीन जिला कार्यकारिणी मे 01 कोषाध्यक्ष 9 उपाध्यक्ष 10 महामंत्री 10 कार्यकारिणी सदस्य 35 संयुक्त महामंत्री 44 सचिव 36 सह सचिव प्रवक्ता 04 एवं सोशल मीडिया की टीम मे 05 पदाधिकारियो की नियुक्ति हुई है।जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम ने कहा सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस कमेटी मे जगह दे पाना सम्भव नहीं है कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओ की पार्टी है सभी कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी तालमेल बनाते हुए हम सभी संगठन को मजबूत करते मिलकर काम करेंगे। जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम सहित सभी नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें प्रेषित किया एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व ने प्रति आभार व्यक्त किया।ज्ञात हो की कोंडागांव के साथ प्रदेश के कुल 11 जिलाध्यक्षो की नियुक्ति हुई थी जिसमे से सबसे पहले कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सूची जारी हुई है तथा कोंडागांव जिला बनने के बाद पहली दफ़े इतनी जम्बो कार्यकारिणी देखने को मिली है,जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है साथ ही पीसीसी अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनायें भी प्रेषित की है।