March 9, 2026

निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने गन्दगी फैलाने पर सम्बंधित 4 दुकानदारों पर 3200 रूपये ई जुर्माना किया…

IMG-20250716-WA0027

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 8 के क्षेत्र में जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन की उपस्थिति में गन्दगी फैलाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने विभिन्न दुकानों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया. औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही पाए जाने पर सम्बंधित 4 दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कुल 3200 रूपये ई जुर्माना किया गया. इसमें एक दुकान संचालक पर 2000 रूपये और अन्य 2 दुकान संचालकों पर 500-500 रूपये और एक दुकान संचालक पर 200 रूपये का ई जुर्माना किया गया. नगर पालिक निगम रायपुर को गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया.

You may have missed