March 9, 2026

ग्राम दरबा में हरेली उत्सव त्योहार मनाया। 

IMG-20250724-WA0034

आरंग , चंदखुरी– ग्राम पंचायत दरबा में छत्तीसगढ़ के लोक पर्व हरेली त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया हरेली का पर्व छत्तीसगढ़ के किसानो को समर्पित पर्व है। हरेली पर्व में किसान अपने कृषि औजार रापा कूदाली नागर बैल भैसा ट्रैक्टर कृषि सामग्री का विधि विधान से पूजा अर्चना कर हरेली पर्व को मनाते हैं। तथा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गतिविधियो का आयोजन कर उत्सव को सेलिब्रेट करते हैं। उसी कड़ी में कबड्डी प्रतियोगिता गेड़ी प्रतियोगिता फुगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे पूरे गांव के खिलाडी भाग लेकर हरेली पर्व 2025 को मनाया जिसमे ग्राम पंचायत दरबा के

सरपंच श्री संजय टंडन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। तथा ग्राम पंचायत दरबा उप सरपंच नमित यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अतिथि के रूप में गन्नू टंडन ,बलदेव ढीढ़ी ,दिलीप ध्रुव ,गणेश ध्रुव ,महेंद साहू ,धनेश्वर साहू ,धनशिंग धीवर ,देवा साहू संजीव तिवारी आदि उपस्थित रहे।

You may have missed