आज मलेशिया में होगी थाईलैंड और कंबोडिया के प्रधानमंत्रियों की मध्यस्थता वार्ता…
कुआलालंपुर। थाईलैंड और कंबोडिया के नेता आज सोमवार को मलेशिया में मुलाकात करेंगे और वहां पर संघर्षविराम पर वार्ता होगी। यह जानकारी मलेशिया के विदेश मंत्री मुहम्मद हसन ने दी है। शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के नेताओं से टेलीफोन पर वार्ता करके उनसे लड़ाई खत्म करने के लिए कहा था।
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच का विवाद थम सकता है. दोनों देशों के नेता मलेशिया में मुलाकात करेंगे. संघर्षविराम पर मलेशियाई पीएम की मध्यस्थता में वार्ता होगी.
ट्रंप ने लड़ाई खत्म न होने पर व्यापार रोकने की धमकी दी थी. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने मध्यस्थता की पेशकश की थी. दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (ASEAN) की अध्यक्षता का दायित्व मलेशिया के पास है.
ऐसे में दोनों देशों की प्रधानमंत्री आज मलेशिया जाएंगे. इस लड़ाई में अब तक 33 लोग मारे जा चुके और दो लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं.