‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान:- नगर निगम रायपुर की स्वच्छता दीदियों ने निकाली तिरंगा रैली,स्वच्छता जागरूकता लाकर देशभक्ति के नारे लगाए…
- निगम के सभी 10 जोनों के 70 वार्डों में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान में घरों और दुकानों में तिरंगा लगाने का अभियान
रायपुर – हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन से रायपुर नगर पालिक निगम की स्वच्छता दीदियों द्वारा तिरंगा रैली निकालकर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर सामूहिक रूप से देशभक्ति के नारे लगाए गए.



नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 ज़ोनों के अंतर्गत समस्त 70 वार्डों में घरों और दुकानों में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है.



