March 7, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर सरपंच पिलो बाई बघेल ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी…

IMG-20250815-WA0005
  • स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

कोंडागांव (बेतबेड़ा) ग्राम पंचायत बेतबेड़ा के स्कूल मैदान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस रैली के रूप से मुख्य समारोह पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच पिलो बाई बघेल उपस्थित रहीं।सुबह 7:30 बजे सरपंच श्रीमती बघेल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात स्कूली बच्चों के साथ मोहल्लों में तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें देशभक्ति नारों के साथ लोगों को जागरूक किया गया। रैली के उपरांत स्कूल मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सरपंच ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए नागरिकों से देश की एकता, अखंडता एवं विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच संता बघेल, महेश, सोमनाथ, बलराम, फूलसिंह, पतूराम, श्रीमती संगति, श्रीमती राधा बाई तथा शिक्षकगण — सलाम सर, पोयाम सर, जैन सर एवं श्रीमती सेठिया मैडम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित रहे।

You may have missed