जन शिक्षण संस्थान कोंडागांव में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…
कोंडागांव। जन शिक्षण संस्थान कोंडागांव में 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चित्र पर पूजा-अर्चना से हुआ, जिसमें संस्था प्रमुख, सभी कर्मचारी और प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश तिवारी ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।संस्था के निदेशक पुष्पराज अनंत ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन किया। अपने संबोधन में उन्होंने एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान कोंडागांव के प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन जीत लिया।कार्यक्रम में श्रीमती संध्या देवांगन, योगेन्द्र चतुर्वेदी, विजय पाल सिंह, सुश्री गीतिका सिन्हा, उत्तम दास मानिकपुरी, श्रीमती नूतन कश्यप, राम नेताम, पीताम्बर नेताम, श्रीमती डिगेश्वरी देवांगन, श्रीमती सीमा तिवारी, श्रीमती पूजा सिन्हा अवस्थी, श्रीमती पुष्पलता देवांगन सहित सभी कर्मचारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।