आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग की PC, बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम का होगा ऐलान…
- चुनाव आयोग की आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान
इलेक्शन कमीशन आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा करेगा. उम्मीद लगाई जा रही कि बिहार में दो चरणों में मतदान हो सकता है, क्योंकि 22 नवंबर को वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तारीखों और शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा करेगा. उम्मीद लगाई जा रही हैं कि बिहार में दो चरणों में मतदान हो सकता है. वहीं, रविवार को पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट कर दिया था कि आगामी विधानसभा चुनाव 22 नवंबर से पहले संपन्न हो जाएगी, क्योंकि 22 नवंबर को वर्तमान कार्यकाल समाप्त हो रहा है.