March 6, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक सीजफायर का ट्रंप ने फिर लिया क्रेडिट…

images

मंगलवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस को संबोधित करते हुए, एक बार फिर अपना दावा दोहराया कि उन्होंने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका, जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया था। उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की पहली सालगिरह के मौके पर मंगलवार (अमेरिकी समय) को व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैंने 10 महीनों में आठ ऐसे युद्ध खत्म किए जिन्हें खत्म नहीं किया जा सकता था… पाकिस्तान और भारत। वे सच में एक-दूसरे से लड़ रहे थे। आठ विमान गिराए गए थे। मेरी राय में, वे न्यूक्लियर हमला करने वाले थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यहां थे और उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 मिलियन लोगों की जान बचाई और शायद उससे भी कहीं ज़्यादा।’