ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने कसी कमर, ईरान-अमेरिका युद्ध पर जयशंकर रखेंगे बात…
संसद के बजट सत्र के इस दूसरा चरण में भी खूब हंगामे के आसार हैं. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष की तरफ से लाए गए प्रस्ताव पर आज गर्मागर्म बहस होने का अनुमान है. वहीं पश्चिम एशिया में ईरान की अमेरिका और इजरायल के खिलाफ बढ़ते युद्ध को लेकर भी सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ सकते हैं.
ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने कसी कमर, ईरान-अमेरिका युद्ध पर जयशंकर रखेंगे बात
संसद के बजट सत्र के दूसरा चरण में भी खूब हंगामे के आसार हैं.
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से फिर शुरू हो रहा है और इसके पहले ही दिन सदन में तीखी बहस और खूब हंगामे के आसार हैं. लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष की तरफ से लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा होने वाली है. विपक्षी दलों का आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही के दौरान ‘साफ-साफ पक्षपातपूर्ण रवैया’ अपनाया और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं को सदन में बोलने का बेहद कम अवसर दिया.
अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने के बाद ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता से खुद को अलग कर लिया था. लोकसभा सचिवालय के अनुसार, वह इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय होने के बाद ही दोबारा सदन की कार्यवाही संभालेंगे.
वहीं दूसरी तरफ ईरान की अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जारी जंग को लेकर भी सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ सकते हैं. पश्चिम एशिया के हालात पर विदेश मंत्री एस जयशंकर आज लोकसभा में बयान देने वाले हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के परिणाम भी संसद की कार्यवाही को प्रभावित कर सकते हैं. रिपोर्टों के मुताबिक इस प्रक्रिया के दौरान करीब 60 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिसे लेकर विपक्ष सवाल उठा सकता है.