Home छत्तीसगढ़ विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

12
0

राकी साहू लवन . भाजपा द्वारा बलौदाबाजार विधानसभा स्तरीय स्थानीय मुद्दों एवं विभिन्न मांगों को लेकर दिनांक 18 जुलाई मंगलवार को दोपहर समय 01:30 बजे स्थान गार्डन चौक बलौदाबाजार में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन रखा गया है वही कार्यक्रम में सभी मंडल के पधाधिकारी बूथ अध्यक्ष. शक्तिकेन्द्र प्रभारी. सहप्रभारी. संयोजक. सहसंयोजक. मोर्चा /प्रकोष्ट के पदाधिकारी. मंडल पदाधिकारी. मंडल में निवासरत प्रदेश /जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ट सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में एवं सीमेंट संयंत्र से प्रभावित छेत्र के किसान,एवं ग्राम पंचायतों के पंच,सरपंच बोरोजगार युवक, चिटफंड कंपनियों से प्रभावित हितग्राहीयो को उपस्थित होने की अपील की है उक्त जानकारी बलोदा बाजार भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री दिनेश कुमार साहू ने दी