Home देश अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी, शाम 4 बजे पीएम विपक्ष को देंगे...

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी, शाम 4 बजे पीएम विपक्ष को देंगे जवाब

4
0

 मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर आज पीएम मोदी जवाब देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) संसद में आज शाम 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव और मणिपुर पर विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे. मानसून सत्र में विपक्ष की ओर से बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संसद के निचले सदन में 8 और 9 अगस्त को बहस हुई. जहां विपक्षी सांसदों ने सरकार पर कई सवाल उठाए तो सरकार की ओर से सासंदों ने जवाब दिए. जिसके बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देंगे. पीएम मोदी शाम 4 बजे इस मुद्दे पर लोकसभा में जवाब देंगे. अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ा एक-एक अपडेट यहां जानिए.