June 8, 2026

राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया

14

 

 भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. राजकोट में तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी पहनकर मैच में खेलने उतरे. कप्तान रोहित शर्मा समेत तमाम भारतीय खिलाड़ियों के बांह पर बंधी पट्टी देखकर हर किसी के जहन में यह सवाल था कि इसके पीछे की वजह क्या है. बीसीसीआई ने काली पट्टी का कारण सबसे साथ साझा किया पूर्व कप्तान दत्ताजी राव के निधन पर शोक जताने भारतीय टीम काली पट्टी पहनकर उतरी.

You may have missed