March 10, 2026

छत्तीसगढ़ मास्टर्स एथलेक्टिस एसोसिएशन पुरस्कृत खिलाड़ियों का सम्मान

IMG-20240316-WA0173

रायपुर खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा  को खेल अलंकरण सम्मान समारोह का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया, जिसमें पिछले तीन वर्षों के सम्मानित खिलाड़ियों को नगद राशि मोमेंटो एवं ब्लैजर, टाई दिया गया । खिलाड़ी सम्मानित होकर उमंग, जोश और आत्मविश्वास से भरे नजर आये क्योंकि यह कार्यक्रम पिछले तीन वर्षों में नहीं किया गया ।

इसी कार्यक्रम में मास्टर्स एथलिटो ने भी शासन का सम्मान प्राप्त किया, जिसमें श्री टी.आर. साहू बी.एस.पी. से सेवानिवृत्त एवं बी.आर. साहू सी.आई.एस.एफ. से सेवानिवृत्त को भी 25,000/- रू. का चेक मोमेंटो प्राप्त हुआ, ये दोनों खिलाड़ी मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक प्राप्त किया, साथ ही भारत के लिए एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त किया। इनकी इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर लंबे समय से मास्टर्स एथलेटिक्स एवं एथलेक्सि प्रतियोगिता में योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। इसके पूर्व भी भिलाई एवं दुर्ग के 8-10 एवं मास्टर्स एथलेटिक्सों ने यह सम्मान प्राप्त किया है और आने वाले समय में भी हमारे एसोसिएशन के एथलेटिक्सों को सम्मान मिलना जारी रहेगा ।
आज के इस कार्यक्रम में सुनिल कटरिया, जी.एम. बी.एस.पी. सेल सेवानिवृत्त. सौदागर सिंह, रमेश सिंह, टेकराम साहू, एन. के. मानिकपुरी, ज्ञान सिंह, शिव कुमार निषाद, ओ.पी. वर्मा, घनाराम साहू, देवघर ठाकुर, ओंकार अग्रवाल, शकील लीरानी, सचिव-छत्तीसगढ़ मास्टर एथलेक्टिस एसोसिएशन ताजुद्दीन अर्न्तराष्ट्रीय एथलेक्सि कोच ने इन्हें बधाई दी ।

You may have missed