June 6, 2026

लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक शिवरतन शर्मा को मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई खिला कर दी बधाई

IMG-20240605-WA0034
भाटापारा-छत्तीसगढ़ में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन और एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर राम प्रताप सिंह, संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी एक – दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.
       लोकसभा चुनाव परिणाम  के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का ये दिन हमारे देश और प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है।
  प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधानसभा में हमने 54 सीट पर जीत दर्ज कराई और लोकसभा में भी 11 में से 10 सीट हमने जीता हैं। जनता ने हमें जनादेश दिया है उस पर खरा उतरना है। मोदी की गारंटी जिस पर हम काफी काम कर चुके हैं उससे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ना है।
       कार्यक्रम को लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने भी संबोधित किया और कहा कि इंडी गठबंधन को कुल मिलाकर जितनी सीटें मिली है उससे ज्यादा पर अकेले भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली हैं और छत्तीसगढ़ में भी हमने ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं।
  शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि 100 दिन में हमारी सरकार ने जो काम किया है उस पर छत्तीसगढ़ की जनता ने भरोसा जताया उसके लिए हम समस्त जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। हमारे लाखों कार्यकर्ता भाई-बहनों ने जो मेहनत की है उसकी बदौलत ही हम इस बहुमत को प्राप्त कर सके हैं। इसके लिए उन्होंने सभी देवतुल्य कार्यकर्ता भाई-बहनों का आभार व्यक्त किया। शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हमारे सभी शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद हम सबको मिला, जिसके परिणामस्वरूप हम छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन में हम चुनाव लड़े और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति भी आभार जताया जिनके मार्गदर्शन में हमने इतनी बड़ी जीत दर्ज की ।
उसके लिए उन्हें भी बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं..