March 18, 2026

विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम से मिलेंगे PM Modi

119

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारतीय टीम से मिलेंगे

T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी लेकर टीम इंडिया बारबाडोस से देश पहुंच चुकी है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात करेंगे.

T20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीतने वाली टीम इंडिया बारबाडोस से आज वापस देश लौट चुकी है. सुबह 11 बजे पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम से पीएम नरेंद्र मोदी मिलेंगे. विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर अस्ताना में चार जुलाई को आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे. यूपी की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवार अपने-अपने चार विधानसभा क्षेत्रों में उतरेंगे. वे एक सप्ताह रहकर पूरी विधानसभा का सर्वे करके, अपनी रिपोर्ट भाजपा प्रदेश मुख्यालय को सौपेंगे. ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए मतदान होना है. पीएम ऋषि सुनक ने 22 मई को चुनाव की घोषणा की थी. कर्नाटक भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक आज होगी. बेंगलुरू के पैलेस ग्राउंड में ये बैठक होगी. बैठक में पार्टी की ओर से राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया जाएगा.

You may have missed