June 8, 2026

शाला प्रवेश उत्सव के साथ हुआ वृक्षा रोपण

IMG-20240705-WA0071

भाटापारा:_ शहीद धनंजय वर्मा शासकीय हाई स्कूल टोनाटार में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर स्कूली बच्चों को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य चन्द्र प्रकाश साहू ने पुस्तक कापी का वितरण कर सभी बच्चों को शुभकामना दी ।
श्री साहु ने सभी नवप्रवेशी स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें रोजाना स्कूल आने और खूब मन लगाकर पढ़ाई करने प्रोत्साहित किया। बच्चो के स्वागत एवं उद्बोधन के पश्चात चंद्र प्रकाश साहू ने प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर – एक पेड़ मां के नाम से स्कूल परिसर पर पौधारोपण किया और कहा कि वृक्षारोपण एक अच्छा और सराहनीय कदम है। यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाती है बल्कि हमारी माताओं को सम्मान देने का एक सुंदर तरीका भी है। इस पहल के तहत, लोग अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाते हैं, जिससे न केवल पर्यावरण को लाभ होता है बल्कि मातृत्व का सम्मान भी होता है।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि बुधेश ध्रुव, बाजेलाल दिवाकर , सहदेव रजक, सुरेश कोशले, शशि डहरिया प्राचार्य, सुनील ठाकुर , टी आर वर्मा स्टाफगण व छात्र छात्राये उपस्थित थे।

You may have missed