March 10, 2026

अब इस सुपरस्टार की फिल्म में हुई जान्हवी कपूर की एंट्री, नाम जानकर झूम उठेंगे फैंस

४८०

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के बाद अब दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। उनके पास पहले से ही जूनियर एनटीआर की फिल्म “देवरा: पार्ट 1” और राम चरण की “आरसी16” जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अतिरिक्त, जान्हवी को साउथ के निर्माताओं से निरंतर फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं। अब, उन्हें एक और बड़ी फिल्म मिल गई है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, टॉलीवुड सर्किल में चर्चा हो रही है कि जान्हवी ने अपनी तीसरी तेलुगु फिल्म साइन कर ली है, जिसमें उनके साथ सुपरस्टार नानी दिखाई देंगे। यह फिल्म श्रीकांत द्वारा निर्देशित की जा रही है, जो नानी को उनकी सबसे सफल फिल्म “दसरा” देने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, इस फिल्म का टाइटल अभी तक घोषित नहीं किया गया है। जान्हवी कपूर की इस नई फिल्म की चर्चा साउथ सिनेमा के गलियारों में जोरों पर है तथा इससे फिल्म की लोकप्रियता और बढ़ गई है। यह नानी की 33वीं फिल्म होगी, और उनके प्रशंसक इसके ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर “देवरा” के साथ अपने साउथ डेब्यू की तैयारी कर रही हैं, जो इसी वर्ष 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर एवं सैफ अली खान भी होंगे, और इसे कोराटला सिवा डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का एक डायलॉग लीक होने के पश्चात् सेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है तथा इसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

You may have missed