Home देश त्योहारी सीजन में रेलवे पूरी तरह अलर्ट, भीड़ को कंट्रोल करने के...

त्योहारी सीजन में रेलवे पूरी तरह अलर्ट, भीड़ को कंट्रोल करने के लिए किए गए विशेष इंतजाम

3
0

 

। त्योहारी सीजन के चलते रायपुर के रेलवे स्टेशन में हजारों लाखों यात्री ट्रेन में सफर करने पहुंच रहे हैं. इस दौरान ट्रेनों में चढ़ने पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. इसको लेकर रायपुर रेल मंडल अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है.

रायपुर रेलवे स्टेशन पर किये जा रहे अतिरिक्त प्रबंध को लेकर रायपुर रेल मंडल के  बजरंग अग्रवाल ने बताया कि त्योहारी सीजन में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए हमने बहुत सारे स्टेप तैयार किए हैं. सबसे पहले हमने वार रूम कंट्रोल रूम की स्थापना की है. जो हमारे वार रुम है. जो 24×7 दिन शुरू रहेगा और उसमें हमारे स्टाफ रहेंगे. इस कंट्रोल रूम के नंबर भी स्टेशन पर डिस्प्ले किए गए हैं, ताकि यात्री किसी भी समस्या की सूचना तुरंत दे सकते हैं.