भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले ही सीरीज हार चुकी है और अब उसका लक्ष्य वाइटवॉश से बचना है. यह मैच युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल के लिए बेहद खास है. वो टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं. इसके लिए उन्होंने बल्ले से कमाल करना होगा.



