March 13, 2026

वरिष्ठ नागरिक गणों के लिए पेंशन प्राप्ति हेतु प्रति वर्ष जीवन प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। जिसे बनवाने के लिए बुजुर्गों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

IMG-20241108-WA0016

उपरोक्त संदर्भ में संवेदनशीलता दिखाते हुए दुर्ग सासंद  विजय बघेल जी ने भिलाई के विभिन्न वार्ड में केम्प लगाने हेतु निदेशित किया। जिसके तहत वार्ड 7 राधिका नगर के सियान सदन में केम्प का आयोजन किया गया जिसका लाभ क्षेत्र वासियों को मिला। केम्प का अवलोकन पूर्व क्रेडा सदस्य विजय साहू ने किया साथ ही वरिष्ठ नागरिक मंच भिलाई के महासचिव गजानंद साहू भी उपस्थित थे। बहुत जल्द भिलाई के सभी वार्ड में जीवन प्रमाण पत्र बनाने हेतु केम्प आयोजित किया जाऐगा।
इस अवसर पर श्री बलवीर सहगल, श्री फुल माली, श्री जवाहर साहू सहित क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे।

You may have missed