Home छत्तीसगढ़ सब्जी बाड़ी को हाथियों ने किया चौपट, गेहूं और मूंगफली फसल भी...

सब्जी बाड़ी को हाथियों ने किया चौपट, गेहूं और मूंगफली फसल भी बर्बाद

8
0

 

रायगढ़। रायगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथियों ने किसानों की गेहूं और मूंगफली की फसल को चौपट कर दिया है। 2 हाथी रात में 12 किसानों की सब्जी बाड़ी में पहुंच गए। फसल को खाने के साथ पैरों से रौंदने लगे। वन विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। रायगढ़ वन परिक्षेत्र के जुनवानी सर्किल में 6 हाथियों का दल विचरण कर रहा है और हर रात किसी न किसी गांव में हाथी पहुंच रहे हैं। मंगलवार की रात हाथी जुनवानी गांव में पहुंच गए। यहां शिव कुमार, छवि कुमार यादव, पंचराम साहू, मनोहर लकड़ा, जलिंधर साहू और जीत राम बारिक की सब्जी बाड़ी में जमकर उत्पात मचाया।