हॉलीवुड की इस फिल्म ने जीते 6 ऑस्कर अवार्ड्स, आमिर खान ने बाद में बनाया रीमेक…
मनोरंजन : साल 1994 में आई इस कॉमेडी रोमांटिक फिल्म को 6 ऑस्कर फिल्म मिले थे। इसके बाद आमिर खान ने इस फिल्म का रीमेक बनाया। आमिर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।
6 ऑस्कर अवार्ड जीतने वाली फिल्म
पहचान कौन में आज हम आपको साल 1994 में आई उस हॉलीवुड फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने 6 ऑस्कर अवार्ड जीते। आमिर खान ने इस फिल्म का रीमेक बनाया।
आमिर ने बनाया था रीमेक
आमिर खान ने जो रीमेक बनाया वो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?
फॉरेस्ट ग्रंप
अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम था फॉरेस्ट ग्रंप। फॉरेस्ट ग्रंप साल 1994 में आई थी। यह एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म थी।
लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान ने जो रीमेक बनाया था उसका नाम था लाल सिंह चड्ढा। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आई थीं।
मिला बेस्ट पिक्चर का अवार्ड
फॉरेस्ट ग्रंप की बात करें तो इस फिल्म को 6 ऑस्कर अवार्ड मिले थे। साल 1995 में फिल्म को बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवार्ड मिला था।
बेस्ट एक्टर का अवार्ड
इसके अलावा टॉम हैंकस को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवार्ड मिला था। रॉबर्ट जेमेकिस को बेस्ट डायरेक्टर को ऑस्कर अवार्ड मिला था।
बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवार्ड
बेस्ट राइटिंग, स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवार्ड एरिक रॉथ को मिला था। आर्थर श्मिट को बेस्ट फिल्म एडिटिंग को ऑस्कर अवार्ड मिला था।
8.8 IMDb रेटिंग
बेस्ट इफेक्ट्स और विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर अवार्ड भी फॉरेस्ट ग्रंप की टीम को ही मिला था। इस फिल्म की आईएडीबी रेटिंग 8.8 है।
फ्लॉप थी आमिर की फिल्म
आमिर खान की रीमेक फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो यह फिल्म साल 2022 में आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
आमिर की फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.6 है। आमिर खान की ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।