March 8, 2026

बिग बॉस 19: 22 साल की फेमस इन्फ्लुएंसर मचाएगी धमाल! फॉलोअर्स में देती है बड़ी एक्ट्रेसेस को मात…

mpbreaking59486991-1200x675

मनोरंजन: बिग बॉस 19 को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। सलमान खान के इस कंट्रोवर्शियल शो को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही हैं, जो फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा रही है। हर बार की तरह फैंस को बिग बॉस के नए सीजन यानी 19 के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार है। इस शो में हिस्सा लेने को कई चर्चित नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब एक और नाम इस शो से जुड़ रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

ये एक्ट्रेस आएगी शो में नजर?

बिग बॉस 19 में एंट्री करने को लेकर जिसका नाम सामने आ रहा है वो कोई और नहीं बल्कि अरिश्फा खान हैं। अरिश्फा खान ने बतौर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर अपने करियर क शुरुआत थी। इंस्टाग्राम पर उनके 29.9 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 2.89 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। अरिश्फा को लेकर कथित तौर पर कहा जा रहा है कि वो सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इन सितारों के नाम आए सामने

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट लिस्ट में अरिश्फा खान के अलावा गौरव खन्ना, लक्ष्य चौधरी, डिनो जेम्स, सुंदूस मौफकीर के अलावा ममता कुलकर्णी, मुनमुन दत्ता, अपूर्वा मखीजा, राज कुंद्रा, राम कपूर, गौतमी कपूर, मून बनर्जी, शशांक व्यास, अरहान अंसारी, डेजी शाह, खुशी दुबे, नील मोटवानी, शरद मल्होत्रा,धनश्री वर्मा और हुनर हाली का नाम सामने आ चुके हैं। बता दें कि यह रियलिटी शो इस साल जुलाई, 2025 से दस्तक देगा।

 

 

You may have missed