गरीब औद जरूरतमंद लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड वरदान साबित हुआ है। जानिए कौन-कौन सी बीमारी का मुफ्त में होगा इलाज?
आयुष्मान कार्ड, जिसे आयुष्मान भारत कार्ड (PMJAY) कहा जाता है, भारत सरकार की एक प्रमुख हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है। इस स्कीम के तहत देश के गरीब और जरूरतमंद लाखों लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सालाना मुहैया कराया जा रहा है। देशभर के अधिकांश प्राइवेट और सरकारी अस्पताल इस कार्ड के जरिये कैशलेस इलाज कर रहे हैं। अब सवाल उठता है कि अगर आपके पास यह कार्ड है तो कौन-कौन सी बीमारी का मुफ्त इलाज हो सकता है? यानी इसके कार्ड में कौन-कौन सी बीमारी कवर है। आपको बता दें कि हेल्थ इंश्योरेंस में कई तरह की बीमारी कवर नहीं होती है। उस बीमारी का इलाज कराने के लिए अलग से पैसा देना होता है। आइए जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड के तहत कौन-कौन सी प्रमुख और गंभीर बीमारी को कवर मिलता है। यानी उनका इलाज मुफ्त में होता है।
कौन-कौन सी प्रमुख बीमारी कवर?
1. हृदय संबंधी रोग
कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD)
हार्ट अटैक (मायोकार्डियल इन्फार्क्शन)
कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर (CHF)
हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी जटिलताएँ
एंजियोप्लास्टी और बायपास सर्जरी
2. कैंसर का इलाज
कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी
ब्रेस्ट कैंसर
सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर
मुंह का कैंसर
पेट-आंत से जुड़े कैंसर
फेफड़ों का कैंसर
3. न्यूरोलॉजिकल रोग
स्ट्रोक और लकवा
ब्रेन ट्यूमर
मिर्गी का इलाज
रीढ़ की हड्डी के विकार
पार्किंसन रोग
4. गुर्दा और यूरिनरी रोग
क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD)
किडनी ट्रांसप्लांट (आंशिक कवरेज)
डायलिसिस (हीमो और पेरिटोनियल दोनों)
मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI)
प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्याएं
5. लीवर व पेट संबंधी रोग
लिवर सिरोसिस
हेपेटाइटिस B और C
पित्ताशय की पथरी
अपेंडिक्स की सर्जरी
हर्निया ऑपरेशन
6. सांस की बीमारियां
अस्थमा
क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD)
टीबी (ट्यूबरकुलोसिस)
न्यूमोनिया
इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (ILD)
7. हड्डी और जोड़ संबंधी समस्याएं
हिप और घुटने की सर्जरी
फ्रैक्चर और हड्डी की चोटें
ऑस्टियोपोरोसिस
रूमेटाइड अर्थराइटिस
8. स्त्री रोग और प्रसूति
सामान्य और सी-सेक्शन डिलीवरी
यूट्रस निकालने की सर्जरी (हिस्टेरेक्टॉमी)
अंडाशय की गांठ (ओवरी सिस्ट)
बांझपन का सीमित इलाज
9. बाल रोग
जन्मजात हृदय दोष
बच्चों के कैंसर
कुपोषण से जुड़ी बीमारियां
नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल
10. संक्रामक रोग
डेंगू और मलेरिया
HIV/AIDS का सीमित इलाज
कुष्ठ रोग (Leprosy)
टायफाइड और हैजा
11. हार्मोन और मेटाबॉलिक रोग
डायबिटीज से जुड़ी जटिलताएँ
थायरॉयड विकार
पिट्यूटरी ग्रंथि से जुड़ी समस्याएँ
मोटापे से संबंधित बीमारियां
12. मानसिक स्वास्थ्य
स्किज़ोफ्रेनिया
बाइपोलर डिसऑर्डर
गंभीर डिप्रेशन का इलाज
काउंसलिंग और मनोरोग देखभाल
क्या नहीं होता कवर ?
ओपीडी परामर्श
कॉस्मेटिक या सौंदर्य संबंधी सर्जरी
बांझपन और प्रजनन से जुड़ा इलाज
स्व-प्रेरित चोटें और नशे से जुड़ा इलाज
कवर के तहत ये खर्च शामिल
चिकित्सा जांच और इलाज
दवाइयां और मेडिकल सामग्री
सामान्य और गहन देखभाल सेवाएं (ICU/NICU)
जांच और लैब टेस्ट (डायग्नोस्टिक सेवाएं)
जरूरत पड़ने पर मेडिकल इम्प्लांट (जैसे स्टेंट या कृत्रिम अंग)
अस्पताल में रहने का खर्च (रहने की व्यवस्था)
भोजन की व्यवस्था (Food services)
इलाज के दौरान उत्पन्न जटिलताओं का इलाज
डिस्चार्ज के बाद 15 दिन तक फॉलो-अप और देखभाल