2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत…
भारतीय मनोरंजन जगत को कई प्रतिभाशाली कलाकारों को खोना पड़ा है, जिनकी मौत हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हुई है। ये घटनाएं सिर्फ परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।
हार्ट अटैक
साल 2021 से साल 2025 के बीच 15 सेलेब्स का निधन हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट से हुई है।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत2/16
शेफाली जरीवाला (27 जून 2025)
सबसे हालिया और सबसे चौंकाने वाली मौत ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला की है। 42 साल की उम्र में उनकी 27 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत3/16
विकास सेठी (8 सितंबर 2024)
टेलीविजन एक्टर विकास सेठी की 8 सितंबर 2024 को 48 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। वे ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘कहीं तो होगा’ जैसे पॉपुलर धारावाहिकों में काम कर चुके थे। उनकी मौत नींद में ही हो गई थी।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत4/16
ऋतुराज सिंह (20 फरवरी 2024)
टेलीविजन एक्टर ऋतुराज सिंह की 20 फरवरी 2024 को 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। वे ‘अनुपमा’, ‘दिया और बाती हम’, ‘बनेगी अपनी बात’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुके थे।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत5/16
कविता चौधरी (15 फरवरी 2024)
वेटेरन एक्ट्रेस कविता चौधरी की 15 फरवरी 2024 को 67 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वे ‘उड़ान’ सीरियल में IPS कल्याणी सिंह के रोल के लिए मशहूर थीं।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत6/16
सतीश कौशिक (9 मार्च 2023)
वेटेरन एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक की 9 मार्च 2023 को 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वे दिल्ली में होली पार्टी में शामिल होने के बाद अचानक बीमार पड़े और अस्पताल ले जाते समय कार में ही उनकी मौत हो गई। उनके अंतिम शब्द थे “मैं मरना नहीं चाहता, मुझे बचा लो”।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत7/16
मयिलसामी (19 फरवरी 2023)
तमिल कॉमेडियन मयिलसामी की 19 फरवरी 2023 को 57 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। वे ‘असाधा पोवधु यारू’ टीवी शो के जज भी थे।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत8/16
टी.पी. गजेंद्रन (5 फरवरी 2023)
तमिल फिल्म एक्टर टी.पी. गजेंद्रन की 5 फरवरी 2023 को कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत9/16
जी. मारीमुथु (8 सितंबर 2023)
तमिल फिल्म एक्टर और डायरेक्टर जी. मारीमुथु की 8 सितंबर 2023 को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वे अपने टीवी सीरियल ‘एथिरनीचल’ के लिए डबिंग कर रहे थे जब अचानक बेहोश हो गए थे।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत10/16
आर.एस. शिवाजी (2 सितंबर 2023)
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के आर.एस. शिवाजी की 2 सितंबर 2023 को 66 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत11/16
राजू श्रीवास्तव (21 सितंबर 2022)
लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की 21 सितंबर 2022 को 58 साल की उम्र में मौत हो गई थी। उन्हें 10 अगस्त 2022 को जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय हार्ट अटैक आया था। इसके बाद वे 42 दिनों तक एम्स दिल्ली में वेंटिलेटर पर रहे थे।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत12/16
के.के. (31 मई 2022)
प्रसिद्ध सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (KK) की 31 मई 2022 को 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत13/16
सिद्धार्थ शुक्ला (2 सितंबर 2021)
‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की 2 सितंबर 2021 को 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत14/16
पुनीत राजकुमार (29 अक्टूबर 2021)
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की 29 अक्टूबर 2021 को 46 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वे जिम में वर्कआउट करने के बाद छाती में दर्द की शिकायत कर रहे थे।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत15/16
राज कौशल (30 जून 2021)
निर्देशक राज कौशल (मंदिरा बेदी के पति) की 30 जून 2021 को 49 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
2021 से 2025 के बीच हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हो चुकी है 15 सेलेब्स की मौत16/16
विवेक (17 अप्रैल 2021)
तमिल कॉमेडियन विवेक की 17 अप्रैल 2021 को 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी।