June 7, 2026

“वोट चोरी के सबूत हैं हमारे पास, चुनाव आयोग गलतफहमी में न रहे” – राहुल गांधी

images (6)

नई दिल्ली।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशों को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास वोट चोरी के पूरे 100% पुख्ता सबूत हैं, जो समय आने पर सार्वजनिक किए जाएंगे।

राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा,

“चुनाव आयोग गलतफहमी में न रहे!

वोट चोरी करने के आपके हथकंडों के हमारे पास 100% सबूत हैं।

हम उन्हें देश के सामने लाएंगे और आप इसके अंजाम से नहीं बच पाएंगे।

लोकतंत्र और संविधान को बर्बाद करने की कोशिश करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह लड़ाई केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि संविधान और जनमत की रक्षा की लड़ाई है।

राहुल गांधी ने संकेत दिया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गहन समीक्षा और जवाबदेही की आवश्यकता है, ताकि आने वाले चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी बने रहें।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा जल्द ही इन तथाकथित सबूतों को सामने लाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से इस बयान पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।

 

 

You may have missed