March 6, 2026

लाल क़िले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फहराया तिरंगा…

images (1)

भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12वीं बार लालकिले पर ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान वे लालकिले की प्रचीर से देश को संबोधित भी करेंगे। इस बार पीएम मोदी के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और अपने कार्यकाल में कल्याणकारी मॉडल के विस्तार पर भारत के अडिग रुख को रेखांकित कर सकते हैं। साथ ही वह व्यापार पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के प्रति प्रतिकूल रुख से उत्पन्न आर्थिक और विदेशी संबंधों की अनिश्चितता के माहौल पर भी बोल सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का महापर्व संकल्प का महापर्व है। यह सामूहिक सिद्धियों का महापर्व है। देश एकता की भावना को मजबूती दे रहा है।

लाल किले की प्राचीर पर शान से लहराया तिरंगा

लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने ध्वजारोहण किया।

प्रधानमंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

सेना की टुकड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।