March 6, 2026

चुकंदर या शकरकंद, सर्दियों में हेल्दी और फिट रहने के लिए क्या खाना है ज्यादा बेहतर?

692409b48428c-beetroot-vs-sweet-potatoes-243054968-16x9

Beetroot vs Sweet Potatoes: चुकंदर और शकरकंद को सर्दियों का हेल्थ बूस्टर कहा जाता है. दोनों में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो ठंड के मौसम में शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं. ऐसे में आज हम जानेंगे कि इनमें से कौन ज्यादा हेल्दी है और इन्हें रोजाना कितनी मात्रा में खाना चाहिए.

अगर आप सर्दियों में हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो आपके लिए चुकंदर और शकरकंद जैसी जड़ वाली सब्जियां बेस्ट है. इनमें भरपूर मात्रा में में फाइबर, विटामिन A और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. लेकिन अक्सर मन में यह सवाल रहता है कि इन दोनों में से कौन ज्यादा हेल्दी है और कितना खाना चाहिए.

चुकंदर के फायदे

100 ग्राम उबले चुकंदर में लगभग 43 कैलोरी, 9.6 ग्राम कार्ब्स, 2.8 ग्राम फाइबर, 6.8 ग्राम शुगर, 20% विटामिन A और 325 mg पोटैशियम मिलता है. चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में ऑक्सीजन के उपयोग को बेहतर बनाते हैं और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करते हैं. इसमें पाए जाने वाले बेटालेंस लिवर को डिटॉक्स में मदद करते हैं और सूजन कम करते हैं. इसमें भरपूर फोलेट और आयरन मिलने से यह दिमाग और खून, दोनों के लिए फायदेमंद है.