Home मनोरंजन लोगों की बातों का हुआ असर, मुंह छिपाए हुए दिखी Urfi Javed

लोगों की बातों का हुआ असर, मुंह छिपाए हुए दिखी Urfi Javed

21
0

उर्फी जावेद जानी जाती हैं अपने अंदाज के लिए और यही अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता है. बोल्ड से भी सुपर बोल्ड आउटफिट पहनकर चर्चा में आ जाने वालीं उर्फी जावेद (Urfi Javed) हमेशा ही लोगों की नजरों में चढ़ जाती हैं और वो उन्हें खरी खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. हालांकि उर्फी को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन लगता है कि इस बार लोगों की कही बातें उनके दिल में चुभ गई हैं. तभी तो उन्होंने छिपा लिया है अपना मुंह.

नए अवतार से सुर्खियों में उर्फी

उर्फी जावेद अब एक बार फिर कुछ ऐसे अंदाज में दिखीं कि चर्चा होना लाजिमी था और हुआ भी. उर्फी अपनी लेटेस्ट वीडियो में एक शर्ट को इस तरह पहने दिख रही हैं कि उनका चेहरा बिल्कुल नहीं दिख रहा. सिर्फ उन्होंने आंखों की जगह से शर्ट को काट दिया है. हालांकि पोस्ट करने के कुछ देर बाद उर्फी ने इसे ना जाने किस वजह से डिलीट कर दिया.

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उर्फी ने लिखा-kanye West? दरअसल, केन एक अमेरिकन सिंगर हैं जो खुद एक बार इसी लुक में स्पॉट हुए थे ऐसे में साफ है कि उर्फी ने उन्हीं का स्टाइल कॉपी किया है. वहीं इस वीडियो से पहले उन कमेंट्स को कोट किया है जिसमें उनके पहनावे को लेकर कमेंट किए गए थे और उर्फी को ट्रोल किया गया था. 

हर बार दिखाती हैं जलवा अलग
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब उर्फी ने कोई अतरंगी ड्रेस पहनी हो बल्कि ये हसीना तो हर बार ही कुछ ऐसा कर जाती है कि चर्चा में आ जाती है. इससे पहले उर्फी कई बार अजब गजब आउटफिट पहनकर चर्चा में आ चुकी हैं. हालांकि हर बार ही उर्फी को इसी वजह से ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है. उर्फी खुद रिवील कर चुकी हैं कि वैसे उन्हें ट्रोलिंग का ज्यादा फर्क नहीं पड़ा लेकिन कई बार जब लोग सीमा लांघ जाते हैं तो उनके दिल को काफी ठेस पहुंचती है.