नवविवाहिता की आग से जलकर हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मृतिका के पति को गिरफ्तार किया है. मृतका के परिजनों ने पति मुकेश केंवट पर दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. बीते 15 जुलाई की सुबह खाना बनाते समय गैस चूल्हा से मृतका झुलसी थी. गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान रायपुर में 18 जुलाई को मौत हो गई थी. मामला सीपत थाना क्षेत्र के डगनिया का है. Sipat Police Station



