June 6, 2026

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं…

images (9)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा “आस्था और विश्वास का संगम है, जो भक्ति व संस्कृति पर आधारित है।” ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी रथ यात्रा के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उत्सव के तहत भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर में अपनी मौसी के घर के लिए अपने नौ दिवसीय प्रवास की शुरुआत करने वाले हैं।

You may have missed