लोकसभा और राज्यसभा बुधवार तक के लिए स्थगित…
दोनों सदनों की कार्यवाही 23 जुलाई तक के लिए स्थगित
संसद के मॉनसून सत्र का दूसरा दिन भी बेहद हंगामेदार रहा। कुल तीन बार सदन की कार्यवाही शुरू करने की कोशिश की गई, लेकिन विपक्ष के हंगामे और विरोध-प्रदर्शन के कारण हर बार कुछ मिनटों में ही कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। आखिरी बार दोपहर 2 बजे कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन हंगामे के कारण इसे बुधवार तक के लिए टाल दिया गया। अब देखना है कि क्या कल भी संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही हंगामेदार रहती है या नहीं। हालांकि, पिछले 24 घंटों के अंदर घटित हुए घटनाक्रम से कल भी संसद की कार्यवाही में हंगामे के आसार हैं।