June 8, 2026

PM मोदी ने जगदीप धनखड़ के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की…

images (11)

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को जगदीप धनखड़ के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि धनखड़ को देश के उपराष्ट्रपति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में भारत की सेवा करने के कई अवसर मिले हैं।

प्रधानमंत्री का यह संदेश एक दिन पहले धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफे के बाद आया है । वकील से राजनेता बने धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और चिकित्सकीय सलाह को पद छोड़ने का कारण बताया है। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित विभिन्न पदों पर देश की सेवा करने के कई अवसर मिले हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।”