नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आज राज्यसभा में चर्चा होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर इस चर्चा की शुरुआत करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह आज इस चर्चा का समापन कर सकते हैं।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर संसद में बहस का सिलसिला अभी थमा नहीं है। आज राज्यसभा में इस मुद्दे पर चर्चा होनी है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 1 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के संबोधन के साथ राज्यसभा में चर्चा शुरू होगी। सदन के नेता जेपी नड्डा लगभग 3 बजे बोलेंगे। गृह मंत्री अमित शाह के समापन भाषण देने की संभावना है।
दोपहर 2 बजे संसद को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज 3 बजे राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा के दौरान बोलेंगे।



